हार्डवेयर शॉप में कौन कौन से सामान रखें (Hardware Shop Product List 2026)
अगर आपने हार्डवेयर बिजनेस शुरू करने का प्लान बना लिया है या दुकान खोलने की सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि आखिर हार्डवेयर शॉप में कौन-कौन से सामान रखने चाहिए।
कई लोग शुरुआत में ही गलती कर देते हैं कि या तो बहुत ज्यादा माल भर लेते हैं या फिर जरूरी सामान ही नहीं रखते, जिससे बिक्री पर असर पड़ता है ।
अगर आप सभी सामान की सही से स्टॉक लिस्ट बना ले तो आप का स्टॉक परचेज का काम बहुत आसान बन जाता हैं और सही स्टॉक लिस्ट आप को मार्केट के कॉम्पिटिशन में मजबूत बना देती है ।
इस पोस्ट में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि हार्डवेयर शॉप में कौन-कौन से सामान रखने चाहिए, कौन सा सामान ज्यादा चलता है, और शुरुआत में किस तरह का स्टॉक रखना सही रहता है ताकि आपकी शुरुआत मजबूत और अच्छी हो । हर हार्डवेयर की दुकान में अलग अलग प्रकार के हजारों प्रोडक्ट्स होते हैं, फिर भी हर दुकान का स्टॉक और काम करने का तरीका अलग अलग होता है ।
आइए पहले जानते है हार्डवेयर के काम करने के कुछ तरीकों को की वास्तव में ये व्यापार काम कैसे करता है ।
Hardware Business Catagory
जनरल हार्डवेयर :- इसमें लगभग हर जरूरी कैटेगरी का मिक्सअप होता हैं यानि ये हर प्रकार की कील, स्क्रू,लॉक्स, नट बोल्ट,प्लंबिंग सामान जैसे पाइप्स, सॉल्यूशन, नल,पेंट,ब्रश,रोलर्स, डोर,प्लाईवुड, टूल्स, मशीन, ड्रॉर चैनल्स, आदि रखते हैं
फैंसी हार्डवेयर :- इसमें हार्डवेयर के सारे फैंसी या डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स का स्टॉक ज्यादा वैरायटी में रखा जाता हैं ये अपना काम डिस्प्ले में लगाए हुए प्रोडक्ट्स का सिलेक्शन करवा कर करते है
आर्किटेचरल हार्डवेयर :- इस कैटेगरी में भी बाकी की हार्डवेयर के जैसा ही काम होता है पर ये बड़े प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देते है जहां बड़े लेवल का कंस्ट्रक्शन काम हो रहा हो वह उनके प्रोडक्ट्स ज्यादा क्वांटिटी में बिकते है तो ये जनरल सामान में काम कम और साइट रिक्वायरमेंट वाले स्पेसिफिक ऑर्डर्स का काम ज्यादा करते है
मॉड्यूलर प्रोडक्ट्स :- इसमें हार्डवेयर के सारे मॉड्यूलर प्रोडक्ट्स का व्यापार किया जाता है जैसे मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब एक्सेसरीज, मॉड्यूलर फर्नीचर जैसे फोल्डेबल चेयर,डाइनिंग टेबल, फोल्डेबल बेड,प्रोफाइल शर्ट्स,डोर्स, विंडोज, आदि का काम आता है इसमें आने वाले प्रोडक्ट्स भी रेडी मेड कम और मेक टू ऑर्डर वाले ज्यादा होते है इसमें मॉडिफिकेशन कस्टमर्स की नीड के हिसाब से किया जाता हैं
लग्जरी हार्डवेयर :- इस हार्डवेयर व्यापार में ग्राहक की लग्जरी नीड पर ज्यादा फोकस किया जाता है इसमें हर तरह के डिजाइनर, फैंसी ,डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स का बड़ा शोरूम बनाया जाता है यहां ग्राहक अपनी चॉइस का सामान,उसका कलर,फिनिश, मटेरियल की क्वालिटी आदि सब खुद देख के खरीद सकता है और उसे वही सामान दिया जाता है जो वो खुद पसंद करता इसमें आप को मार्केट के हर अपडेट से कनेक्टेड रहना पड़ता है यहां बेसिक प्रोडक्ट्स कम और ट्रेडिंग प्रोडक्ट्स ज्यादा चलते है ।
फैब्रिकेटर्स हार्डवेयर :- ये भी हार्डवेयर का ही एक टाइप है जिसमें रेडी मेड प्रोडक्ट्स का काम कम और मेक टू ऑर्डर वाले काम ज्यादा होते है सरल शब्दों में कहे तो ये कस्टमर की स्पेशल डिमांड का माल उन्हें जैसे चाहिए वैसा बना कर उपलब्ध करवाते है इसमें आयरन,स्टील, ब्रास,डाई कास्टिंग, एलुमिनियम, वाइट मेटल, आदि धातुओं का काम ज्यादा होता है ।
जैसे कोई अलग डोर हैंडल्स का सेट बनवा कर देना जिसका डिजाइन कॉमन मार्केट में अवेलेबल नहीं है ।
हर दुकान एक जैसा काम नहीं करती कुछ दुकानदार हर तरह का जरूरी सामान रखते है जैसे
जनरल हार्डवेयर प्रोडक्ट्स इसमें लगभग हर जरूरी कैटेगरी का मिक्सअप होता हैं यानि ये हर प्रकार की कील, स्क्रू,लॉक्स, नट बोल्ट,प्लंबिंग सामान जैसे पाइप्स, सॉल्यूशन, पेंट,ब्रश,रोलर्स, डोर,प्लाईवुड, टूल्स, मशीन, ड्रॉर चैनल्स, आदि रखते हैं ।
वही कई दुकानदार प्रीमियम कैटेगरी का ही स्टॉक रखते है जैसे एक्सक्लूसिव शोरूम।
जिसमें सिर्फ फैंसी प्रोडक्ट्स जैस कैबिनेट और मेन डोर हैंडल्स, मॉड्यूलर प्रोडक्ट्स,ग्लास फिटिंग्स,फेब्रिकेशन का सामान आती हैं इसमें लगभग सभी सामान लग्जरी कस्टमर्स को ध्यान में रख के सामान रखा जाता है ।
अब इसी कैटेगरी के हिसाब से हर दुकान, शोरुम, डिस्प्ले सेंटर का स्टॉक अलग अलग होता है ।
नई दुकान का Stock Setup :-
हार्डवेयर व्यापार में नई दुकान एक दम बेसिक लेवल के स्टॉक से ही चालू करनी चाहिए क्यों कि अभी आप मार्केट में नए नए आए हो और भले ही आप को इस बिज़नेस की अच्छी नॉलेज हो पर शुरुआत में आप की नई दुकान का ग्राहकों को पता चलने और ग्राहक आने में वक्त लगता है आते ही व्यापार चालू नहीं हो जाता ।
इसीलिए शुरुआत में हमें बहुत ही बेसिक लेवल से स्टॉक परचेज कर के भरना चाहिए अभी वैरायटी पर ध्यान देना चाहिए न कि ज्यादा स्टॉक भरने में ।
नई दुकान की Stock List
अब नई दुकान के लिए सामान की लिस्ट कुछ इस प्रकार होगी जिसमें हम हर तरह के प्रोडक्ट्स की स्टॉक लिस्ट बनाएंगे जैसे रोज बिकने वाला सामान, ज्यादा बिकने वाला सामान, ज्यादा मार्जिन वाला सामान आदि ।
1. Fasteners (नट-बोल्ट, स्क्रू आदि)
यह हार्डवेयर की सबसे बेसिक और सबसे ज्यादा बिकने वाली कैटेगरी होती है।
- Nut-Bolt - इसमें हर साइज की वैरायटी थोड़ी थोड़ी रखे जैसे 3,4,5,6,8,10, 12mm (1/8" ,5/32",1/4" ,3/16",5/16",3/8",1/2") में एक इंच से चार इंच तक की साइज का हर साइज मैं एक एक किलो स्टॉक काफी है
- Screw - स्क्रू में हर वैरायटी का थोड़ा थोड़ा और रनिंग साइज का ही माल रखे जैसे मेटल स्क्रू, वुड स्क्रू, ड्राईवाल स्क्रू, चिपबोर्ड स्क्रू, हेक्स हेड वॉशर स्क्रू, सेल्फ ड्रिल स्क्रू आदि की 13*6 से 100*10 तक की साइज का ही माल एक एक बॉक्स रखे फिर मार्केट डिमांड के हिसाब से और स्टॉक भरते जाए ।
- Washer :- नट बोल्ट और स्क्रू की सभी साइज़ का हर एक साइज का एक एक किलो माल बहुत है ।
- Nail (कील) - सभी साइज की कील का स्टॉक 2-2 बॉक्स भी काफी है जैसे 1/2,5/8,3/4,1.1/4,1.1/2,1.3/4, इसमें 100ग्राम ,200ग्राम,500ग्राम ,1किलो, 2 किलो के पैकेट्स 10-10-5-2 के अनुपात में भरे
- WALL Plugs - वाल प्लग्स, सिर्फ रनिंग साइज का ही माल रखे थोड़ा थोड़ा जैसे 25*6,25*8,35*8,50*8
यह सामान रोजाना बिकता है और हर कस्टमर को इसकी जरूरत होती है।
2. Plumbing Items (प्लंबिंग से जुड़े सामान)
घर बनाने और रिपेयरिंग में प्लंबिंग का काम लगातार चलता रहता है।
PVC Pipe :- इसमें तीन प्रकार के पाइप्स आते है पीवीसी, सी पीवीसी और यू पीवीसी (PvC, C PvC आप तीनो कैटेगरीयो में हर साइज में 10-10 पाइप्स रखो ।
Pipe Fittings :- ये उन्हीं तीन प्रकार के पाइप्स में लगने वाली फिटिंग्स है जिसमें रनिंग चीजें जैसे एल्बो, कपलिंग, टी, जैसी चीजें 30-30 पीस और कम चलने वाले चीजें 10-10 पीस स्टॉक में रखो ।
Taps & Faucets :- (नल) में भी प्लास्टिक,स्टील, ब्रास मटेरियल आते है साथ ही डिज़ाइनस भी बहुत सारी आती है तो आप प्लास्टिक के 10-10,स्टील के 10-10,ब्रास के 5-5 नल हर केटेगरी में रखे ।
Water Tank & Accessories :- कुछ डिजाइन, और कुछ ब्रांड के खास मॉडल्स ही रखे जो मार्केट में ज्यादा बिकते है । जैसे राउंड वाटर टैंक या लॉफ्ट टैंक
Ceramic Products :- इसमें बेसिन,उड़ीसा पान, वेस्टर्न कमोड, वाल हंग, वन पीस क्लोज़ेट, रिम लेस,
इस कैटेगरी का सामान हमेशा डिमांड में रहता है।
3. Electrical Items (इलेक्ट्रिकल सामान)
हर घर में बिजली का काम होता है, इसलिए यह भी जरूरी कैटेगरी है।
Bulbs :- थोड़े सीएफएल, एल ई डी, चार्जिंग़ बल्ब,सीरीज लाइट, ट्यूबलाइट, बैटरिज आदि का हर साइज और वॉट में थोड़ा थोड़ा स्टॉक रखे ।
Wire :- इसमें आप सिल्क वायर,टू,फोर स्क्वायर एमएम, सर्विस केबल, फाइबर केबल, आदि बेसिक प्रोडक्ट्स से शुरु कर हर चीज की 2-3 काईल रखे
Switch :- इसमें आप कॉमन ब्रैंड्स के जनरल माल से लगा कर अच्छे ब्रांड के टॉप डिजाइन में एक एक बॉक्स रख सकते है ।
Socket :- टू वे, फोर वे, मॉड्यूलर, सेंसर टच टाइप के बेसिक कलर और कैटेगरी से शुरुआत करे
होल्डर एक्सटेंशन बोर्ड, फ्लेक्स बोर्ड्स,कंसील पाइप बैंड्स, नेल क्लापम्स, वायर कटर,
छोटे-छोटे आइटम लेकिन अच्छा मार्जिन देते हैं।
4. Hand And Power Tools
काम करने वाले लोगों के लिए टूल्स बहुत जरूरी होते हैं।
Hammer (हथौड़ा) :- बॉल पिन, क्रॉस पिन, स्क्वायर , क्लो, स्लेट्ज आदि में एक lb से चार lb तक का माल रखे ।
Screw Driver :- इसमें भी हर साइज के स्क्रू ड्राइवर रखे जैसे मिनी,टू इन वन, हैमर टाइप, सेट में,टेस्टर आदि
Spanner :- फिक्स स्पेनर्स, रिंग स्पेनर्स, टी स्पेनर्स,बॉक्स स्पेनर,फोर वे स्पेनर्स, ग्राइंडर स्पेनर्स आदि
Drill Machine :- स्क्रू ड्रिल, इंपैक्ट ड्रिल 10mm और 13mm, हैमर ड्रिल्स 20mm,22mm or 26mm
Measurement Tapes and Levels :- मेजरमेंट टेप्स में आप 3,5,7.5,15 मीटर और स्पिरिट लेवल में आप 4" टारपीडो, नो इंच,बारह इंच,और अठारह इंच तक की साइज में लेवल भी रख सकते है ।
Other Stock Items :- साथ ही और भी टूल्स के जरूरी सामान जैसे कटिंग फ्लायर -6pc, शीट कटर 4"-6pc,6" 3,8"-3pc पाइप रिंच 8",10"&12" 3-3pcs एडजस्टेबल रिंच 6,8,10,12 इंच में 3-3-3-2pcs,बोल्ट कटर 10 इंच -2pc
टूल्स का स्टॉक छोटा रखें लेकिन variety रखें।
5. Paint & Chemical Items
घर को सजाने और फिनिशिंग के काम में यह कैटेगरी काम आती है।
पेंट, पेंट ब्रश, रोलर्स, पुट्टी और पुटी ब्लेड्स, ऑल टैक ब्लेड्स,प्राइमर इंटीरियर और एक्सटीरियर,ऑयल एंड वॉटर प्राइमर,थिनर छोटी क्वांटिटी ज्यादा और बड़ी कम Adhesive :- Fevicol, speb7,fevibond, fevikwik, araldite, temax, sand papers, आदि सारी चीजें भी शुरुआत में जरूरी सामान की लिस्ट में जरूरी है ।
6. Door & Furniture Fittings
यह सामान घर के दरवाजे और फर्नीचर में इस्तेमाल होता है।
Door Lock :- पैडलॉक, ट्यूबलर लॉक, मॉर्टिस लॉक,रोज हैंडल्स,प्लेट हैंडल लॉक्स,डिजिटल लॉक्स
Hinges (कब्जे) एम एस हिनजेस, एस एस हिनजेस - बट ,रेलवे, एल टाइप ,डबल्यू, डक्ट, पार्लियामेंट, ब्रास हिन्जेस मल्टी फिनिश में , ऑटो हिनजेस आदि ।
Handels :- कैबिनेट,मैन डोर, ड्रॉवर नॉब्स,ग्लास डोर हैंडल्स, शावर हैंडल्स ,कंसील हैंडल्स आदि में रनिंग साइज में और रनिंग फिनिश जैसे एस एस, एंटीक, गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक, कॉपर आदि ।
Drawer Channel :- बेसिक ब्लैक, सॉफ्ट क्लोज, पुश टू ओपन, कवाड़े, इनोटेक, ऑरची टैक, साइड एंड बॉटम रनर्स, टेंडम बॉक्स ,हैवी बेड चैनल्स आदि में भी 10-24,16-48 इंच तक की साइज में स्टॉक रखे ।
Tower Bolt :- एम एस , स्टील, ब्रास आदि में मल्टी कलर्स, मल्टी फिनिश में चार इंच से बारह इंच तक का स्टॉक रखे ।
इस कैटेगरी में अच्छा profit मिलता है।
## शुरुआत में कौन सा सामान रखें?
शुरुआत में सबसे बड़ी गलती होती है ज्यादा माल भर लेना।
- हर कैटेगरी का थोड़ा-थोड़ा सामान रखें
- ज्यादा बिकने वाले आइटम पर ध्यान दें
- कम quantity में ज्यादा variety रखें
Example:
अगर किसी आइटम के 10 पीस रखते हैं, तो पहले 5 बिकने दें फिर ही दोबारा खरीदें।
Stock कैसे Manage करें?
हार्डवेयर बिजनेस में stock management बहुत जरूरी होता है।
- Dead stock (जो नहीं बिकता) से बचें
- Fast moving items की list बनाएं
- धीरे-धीरे demand के हिसाब से stock बढ़ाएं
शुरुआत में समझना ज्यादा जरूरी है, कमाना बाद में आता है।
Beginners के लिए जरूरी Tips
- शुरुआत में कम निवेश से काम शुरू करें
- मार्केट को समझे बिना ज्यादा माल न खरीदें
- ग्राहक की जरूरत को समझें
- जो सामान नहीं है, उसे मना करने के बजाय नोट करें
- दुकान को व्यवस्थित रखें
याद रखें: Variety ज्यादा जरूरी है, quantity नहीं ।
Related Post जरूर पढ़ें
अगर आपने अभी तक हार्डवेयर बिजनेस शुरू करने की पूरी जानकारी नहीं ली है, तो हमारी यह पोस्ट जरूर पढ़ें:
और अगर आप इस लाइन में काम सीखना चाहते हैं तो:
सारांश
हार्डवेयर शॉप में सही सामान का चुनाव ही आपके बिजनेस की सफलता तय करता है। अगर आप सही कैटेगरी का सही सामान रखते हैं और धीरे-धीरे अपने स्टॉक को बढ़ाते हैं, तो अच्छा बजट,बैलेंस और फ्लो बनता है जिससे इस बिजनेस में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है।
शुरुआत में समझदारी से काम लें, मार्केट को समझें और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स को बढ़ाते रहें।
ध्यान रखे कि मार्केट में हमेशा दो बाते होती है
एक वो जो आप मार्केट को देना चाहते है और एक वो जो मार्केट आप से चाहता है ।
यानि हर मार्केट की अपनी अलग अलग डिमांड्स होती है तो शुरुआत में थोड़ा थोड़ा और वैरायटी वाला सामान रखे फिर धीरे धीरे मार्केट की डिमांड को समझ कर स्टॉक में माल भरते जाए ताकि आप लंबी रेस में हमेशा बने रहे । बिना समझे सिर्फ स्टॉक ना भरे ताकि डेड स्टॉक नही हो ।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट में अपने सवाल जरूर पूछें।

0 Comments