Hardware Shop Profit Margin & Income (हार्डवेयर बिजनेस में कितना मुनाफा होता है)

Hardware shop profit margin in india 2026, hardware business income and profit guide in Hindi


Boss Hardware – The Business Guide में आपका स्वागत है ।

Hardware Shop Profit Margin & Income (हार्डवेयर बिजनेस में कितना मुनाफा होता है)

अगर आप हार्डवेयर की दुकान खोलने का सोच रहे हैं या पहले से यह बिजनेस कर रहे हैं, तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि हार्डवेयर बिजनेस में कितना मुनाफा होता है और कितनी कमाई हो सकती है।

हर तरह के व्यापार में उसका अपना एक प्रॉफिट जरूर होता है किसी प्रोडक्ट में कम तो किसी में थोड़ा ज्यादा
हर बिज़नेस लाइन की ही तरह हार्डवेयर बिजनेस या हार्डवेयर शॉप में भी उसका अपना एक प्रोफेट मार्जिन होता है और वो हार्डवेयर के प्रोडक्ट पर निर्भर करता है

इस पोस्ट में हम आपको पूरी डिटेल में बताएंगे कि हार्डवेयर शॉप का profit margin कितना होता है, कौन से प्रोडक्ट में कितना मार्जिन मिलता है और एक महीने में कितनी इनकम हो सकती है।

Hardware Shop में Profit Margin कितना होता है?


हार्डवेयर बिजनेस में अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग मार्जिन होता है। सीधा एक ही मार्जिन कहना तो गलत होगा क्यों कि किसी एक प्रोडक्ट पर एक ही फिक्स मार्जिन नहीं होता और न ही हमेशा हर डील में एक खास प्रोडक्ट् का एक जैसा फिक्स मार्जिन रहता है ये हर उस डील पर निर्भर करता है जो अभी होती है 

इसमें भी कई सारी चीजें महत्व रखती है जैसे :-


  • ग्राहक कितना सामान ले रहे है थोड़ा या फिर ज्यादा
  • एक ही बार सामान लगेगा या आगे भी लगता रहेगा ।
  • पेमेंट तुरंत कर रहे है या उधार जा रहा है माल ।
  • रेगुलर माल है या स्पेशल ऑर्डर।
  • या मेक टू ऑर्डर कस्टमाइज प्रोडक्ट्स का ऑर्डर हैं ।
  • माल भेजना पड़ेगा या ग्राहक खुद लेकर जाएगा ।
  • ग्राहक कौन है सामान्य ग्राहक है 
  • कॉन्ट्रैक्टर है, बिल्डर है,आर्किटेक्ट है या क्या है ।
  • ग्राहक कौनसा प्रोडक्ट परचेज कर रहा हैं 
  • जनरल, फैंसी, डेकोरेटिव, आर्किटेक्चरल,फेब्रिकेशन प्रोडक्ट या मॉड्यूलर प्रोडक्ट्स में से कुछ ले रहा है।
  • कौन सी कंपनी या ब्रांड का प्रॉडक्ट है
  • प्रोडक्ट किस क्वॉलिटी का है उसकी कोस्टिंग कैसी है ।

प्रॉफिट मार्जिन की रूप रेखा ।


सामान्य तौर पर:- 10% से 30% तक profit margin होता हैं पर सभी प्रोडक्ट्स में एक जैसा नहीं होता ।
कुछ प्रोडक्ट में:- कम मार्जिन (5–10%) कुछ में ज्यादा (20–40%)
कॉमन प्रोडक्ट्स में थोड़ा कम और बाकियों में थोड़ा ज्यादा पर ग्राहक की बात पर मार्जिन कम भी करना होता है ।
कौन से सामान में ज्यादा मुनाफा होता है

High margin items:-


Metal products :-

अलग अलग प्रकार के स्क्रू, नट बोल्ट, कर्टेन पाइप्स, एलुमिनियम पाइप्स और फिटिंग्स, सैनिटरी में जीआई फिटिंग्स एलुमिनियम प्रोफाइल शर्ट्स और सभी तरह के मेटल प्रोडक्ट्स ये क्वांटिटी की जगह लूज सेल में ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन देने वाले प्रोडक्ट्स है ।

Fancy Products :- 


फैंसी और डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स में भी अच्छा मार्जिन होता है पर उसकी प्रोडक्ट क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए फिनिश अच्छी होनी चाहिए और उसके बाद आफ्टर सेल सर्विस भी अच्छी प्रोवाइड करवानी पड़ती है तो प्रोडक्ट में अच्छा मार्जिन होता है जैसे हैंडल्स, नोब्स, डोर लॉक्स,मॉड्यूलर फिटिंग्स, स्लाइडिंग फिटिंग्स,बेड फिटिंग्स, डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स आदि ।

Paint products :-


पेंट से जुड़े प्रोडक्ट में भी अलग-अलग मार्जिन सिस्टम काम करता है जैसे पेट में ऑयल पेंट प्राइमर थिनर टरपेंटाइन इन सारी बड़ा चीजों में मार्जिन रहता है लेकिन लिमिटेड मार्जिन ही होता है वही इनसे जुड़ी हुई एसेसरीज जैसे पेंट ब्रश पेंट रोलर्स पुट्टी ब्लैड्स ऑल टेक ब्लैड्स, साड़ी आदि चीजों में पेंट से थोड़ा बेहतर मार्जिन रहता है ।

Medium margin:- 


मीडियम मार्जिन वाली चीजों में टेलीस्कोपिक चैनल्स, डोर क्लोजर, कर्टेन पाइप्स और फिटिंग्स, प्लास्टिक के नल,पीवीसी वाल प्लग, पीवीसी पाइप्स, और वो सारा सामान जिसे रनिंग आइटम्स की लिस्ट कह सकते है  उनकी मार्किट डिमांड हमेशा बनी रहती है । लेकिन चीजे भी सभी के पास अवेलेबल है ऐसी सारी चीजें में मार्जिन कम होता है ।

Electrical items :-


ऐसे ही इलेक्ट्रिक सामान में भी बल्ब, ट्यूबलाइट,वायर, पाइप फिटिंग्स,बैंड्स, अलग अलग प्रकार की डिजाइनर लाइट्स, डेकोरेटिव झूमर, सीलिंग लाइट्स,हैवी और फायर रेजिस्टेंस वायरस, आदि मीडियम मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स में आते है ।

Plumbing Items  

सामान :- इस कैटेगरी में पाइप और पाइप फिटिंग्स से जुड़ा कॉमन सामान भी प्रॉफिट की इसी लिस्ट में आता है क्यों कि इस लाइन के इसी सेक्शन में सबसे ज्यादा मार्केट कॉम्पिटिशन होता है । जबकि सीपी फिटिंग्स और फैंसी प्रोडक्ट्स हाई मार्जिन वाले सेक्शन में आते है ।

Hand & Power Tools :-


ये कैटेगरी हाई और लो दोनों मार्जिन लिस्ट में आती है इसकी कुछ चीजें है जो लो मार्जिन वाली होती है जैसे कॉमन ब्लेड्स, स्पेनर्स, पलायर्स, और ड्रिल बिट्स,एक्सेसरीज आदि ।
वही ड्रिल मशीन, कटर मशीन, एंगल ग्राइंडर मशीन और इनके स्पेयर पार्ट्स आदि हाई मार्जिन वाली लिस्ट में आते है ।
इसमें हमेशा मार्केट में आने वाले नए प्रोडक्ट से अपडेटेड रहने वाल गेम जीत जाता है ।

Low margin:- 


Genaral Items :-

इसमें वो सारे प्रोडक्ट्स आते है जो आप की बिजनेस लाइन से थोड़ा हट होते है या कह सकते है कि वो दूसरी लाइंस के प्रोडक्ट्स हैं पर आप का बिज़नेस भी कनेक्टेड है इसलिए साथ में ये भी चलती है जैसे बाल्टी,काथा वाले झाड़ू,स्प्रे बॉटल्स,गार्डन पाइप्स, अलग अलग प्रकार की रस्सी जैसे कॉटन रोप और नायलॉन रोप आदि 
ये वो सारे प्रोडक्ट्स है जो एक नई दुकान में हर ग्राहक का ध्यान खींचते है और शुरुआत में ग्राहक की एंट्री करवाते है  छोटे लेकिन जरूरी प्रोडक्ट्स।


Bulk material :- 

बल्क ऑर्डर भले किसी भी प्रोडक्ट का हो उसमें मार्जिन कम ही रहता है क्योंकि हर बल्क ऑर्डर वाला कस्टमर मार्केट रेट कंपैरिजन कर के सबसे कम प्राइस वाले दुकानदार के पास ही अपना ऑर्डर फाइनल करता है । ये सारे ऑर्डर्स या तो हाई मार्केट कॉम्पिटिशन वाले होते है या फिर फिक्स टाइम लिमिट वाले ही होते है ।

पर फिर भी बल्क ऑर्डर्स आप के डेली सेल्स से अलग एक्स्ट्रा इनकम ऑपर्च्युनिटी होती है और ये मार्केट के अपडाउन में हुए कम व्यापार को बैलेंस करने में बहुत मदत कर देता है ।

Daily Income कितनी हो सकती है?


यह depend करता है: आप के हर रोज के बिज़नेस या डेली सेल पर सेल कितनी है ।
और Location का भी बड़ा रोल होता है इसमें आप प्राइम लोकेशन पर हो या फिर छोटे मार्केट में ।
Shop size शॉप का साइज और शॉप की कैटिगरी आप कैसे सामान रखते है जैसे जनरल, डेकोरेटिव, आर्किटेक्चरल, फेब्रिकेशन प्रोडक्ट आदि ।

Customer flow आप की दुकान में ग्राहकों का फ्लो कैसे है क्या ग्राहक बार बार आ रहा है परचेज करने या नहीं 
Order Settlement :- हर ऑर्डर को आप सही समय पर और ग्राहक की रिक्वायरमेंट के हिसाब से पूरा कर पाते हो या नहीं ये बहुत जरूरी है क्यों कि हर काम में एक समय सीमा होती है
आप तय समय सीमा में ऑर्डर लिस्ट को पूरा कर पाते हो या नहीं ।

समय सीमा में ही ऑर्डर पूरा करने के लिए आप के मार्केट में आप के अच्छे कॉन्टैक्ट्स होने चाहिए और आप का अच्छा पेमेंट सिस्टम भी इसमें बड़ा की-रोल निभाता है ।

Example:


Small shop - ₹2,000 – ₹5,000/day sale  
Medium shop - ₹5,000 – ₹15,000/day Medium shop - ₹20,000 -50000/day 
Large Shop - 50000 - 100000+/day sale 

आप अभी किस कैटेगरी में आते हो सेल के आधार पर उसी के अनुसार आप की इनकम का एवरेज निकाला जा सकता है ।

Monthly Income Estimate


(1) अगर Average लें:

₹5,000/day × 30 days = ₹1,50,000 sale Profit (15%): 
₹20,000 – ₹40,000/month approx 

अब एक और example ले लेते है 
अगर आप 20000/day sale वाली कैटेगरी का कंपैरिजन कर लेते है तो

(2) अगर average ले :

20000/day x 30 =600000/- sale
Profit (15%) 
80000- 90000/-month approx

जैसे-जैसे experience बढ़ेगा profit भी बढ़ेगा
और ये सिर्फ एक छोटा सा उदाहरण है कि हार्डवेयर बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन कितना होता है इनकम कितनी हो सकती है बाकी आप के काम करने के तरीके पर निर्भर करता है आप कितनी पूंजी लगाना चाहते है उससे भी बड़ा फर्क पड़ता है आप की टीम कितनी और कैसी है आप मार्केट के किस जगह से ऑपरेट करते हो आप ट्रांसपोर्ट सिस्टम से कितना कनेक्टेड हो ऐसे कई सारे फैक्टर्स पर आप का रिजल्ट डिपेंड होता है ।


Profit बढ़ाने के तरीके


  • स्टॉक को प्रॉपर्ली मैनेज करे ।
  • कस्टमर्स को अच्छी सर्विस दे ।
  • हाई मार्जिन प्रोडक्ट्स रखे ।
  • कस्टमर से प्रोफेशनल बिज़नेस रिलेशन मेंटेन करे।
  • हमेशा मार्केट और कॉम्पिटिशन को ध्यान में रखते हुए सही रेट मार्केट के अनुसार ही चले ।
  • स्टाफ अच्छा और knowledgeable रखे ।
  • Last year से बड़ा Target रख कर काम करे ।
  • Unnecessary खर्च कम करे ।
  • बड़े बिज़नेस, कॉन्ट्रैक्टर,बिल्डर्स, आर्किटेक्ट आदि से अपने बिजनेस रिलेशन बनाए और मेंटेन रखे ।
  • Business और स्टाफ दोनों का ख्याल रखे ।
  • ग्राहक को Commitment तब ही दे जब आप उसे सही समय पर पूरा कर पाए ।
  • आल राउंडर बने ताकि ग्राहक को अपने बिज़नेस से जुड़ा कोई भी सामान कही से भी जल्दी अवेलेबल करवा सके ।

सबसे बड़ी गलती क्या होती है?
ज्यादा उधार देना,गलत stock लेना,बिना knowledge के काम शुरू करना

शुरुआत में profit कम लगेगा लेकिन: Experience + customer = long term income

हार्डवेयर बिजनेस में profit margin अच्छा होता है और यह एक stable बिजनेस है। अगर आप सही तरीके से काम करते हैं, तो आप हर महीने एक अच्छी इनकम बना सकते हैं और समय के साथ इसे और बड़ा कर सकते हैं।

अगर आप को भी हार्डवेयर बिजनेस करना है और आप पहले हार्डवेयर में जॉब करके हार्डवेयर बिजनेस का अनुभव लेना चाहते है तो हमारी जॉब गाईड पढ़े ताकि आप पूरी जानकारी के साथ काम कर सके ।


अगर आप हार्डवेयर बिजनेस का नॉलेज रखते है और आप को भी अपनी खुद की रिटेल शॉप स्टार्ट करनी है तो आप हमारी गाइड पोस्ट पढ़ सकते है 


अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर करें और अपने सवाल कमेंट में जरूर पूछें।

अगर आप को और किसी टॉपिक के बार में और डिटेल में जानना है तो आप कॉमेंट्स सेक्शन में अपने विचार या सवाल लिख कर हमे भेजे हम जितना जल्दी हो पाएगा उतना जल्दी आप के लिए उस टॉपिक पर पूरी डिटेल के साथ पोस्ट लेकर आयेंगे ।
धन्यवाद ।

Post a Comment

0 Comments