Boss Hardware – The Business Guide में आपका स्वागत है।
Hardware Shop Customer Handling Kaise Kare (Pro Tips 2026)
हार्डवेयर की दुकान में सिर्फ माल होना ही काफी नहीं होता, बल्कि ग्राहक को सही तरीके से Handle करना भी उतना ही जरूरी होता है।कई बार Same Product और Same Rate होने के बाद भी ग्राहक उसी दुकान पर जाता है जहां उसे बेहतर व्यवहार और अच्छी Service मिलती है। ग्राहक सबसे ज्यादा आपका व्यवहार देखकर ही दुबारा आते हैं।
इस पोस्ट में हम समझेंगे कि Hardware Shop में Customer Handling कैसे की जाती है और कैसे आप अपने ग्राहकों को Repeat Customer बना सकते हैं।
अगर आप हार्डवेयर बिजनेस की शुरुआत समझना चाहते हैं तो यह पोस्ट जरूर पढ़ें:
Hardware Business Kaise Start Kare – Guide 2026
Hardware Business Kaise Start Kare – Guide 2026
🔷 Hardware Shop में Customer Types
हर प्रकार के बिजनेस में ग्राहक आते हैं और सभी एक जैसे नहीं होते।
सभी का अपना व्यवहार, बात करने का तरीका, और खरीदने का तरीका अलग होता है।
हार्डवेयर के व्यापार में भी अलग-अलग तरह के ग्राहक आते हैं जैसे:
सभी का अपना व्यवहार, बात करने का तरीका, और खरीदने का तरीका अलग होता है।
हार्डवेयर के व्यापार में भी अलग-अलग तरह के ग्राहक आते हैं जैसे:
- Normal Customer
- Contractors
- Builders
- Architects
- Carpenters
- Plumbers
- Electricians
- Repair Mechanics
हर Customer की जरूरत अलग होती है और उसे उसी हिसाब से Deal करना होता है।
Normal Customer
आपकी दुकान पर नॉर्मल कस्टमर हमेशा शुरुआत में किसी ऐसे प्रोडक्ट का आर्डर लेकर आते हैं जिसकी उन्हें रिक्वायरमेंट तो हैं लेकिन रेगुलर मार्किट में वो मिल नहीं रहा हो यानी कि वो सही प्रोडक्ट ढूंढ रहे होते हैंदूसरा नार्मल कस्टमर तब आते हैं जब वो किसी एक प्रोडक्ट या उसके एप्लीकेशन के बारे में थोड़ा कन्फ्यूज्ड होते हैं वह कंफ्यूज होते हैं कि कौन सा प्रोडक्ट सही रहेगा।
ऐसे में अगर आप उन्हें सही तरीके से समझाते हैं और सही प्रोडक्ट दिखाते हैं तो वह आपसे खरीदते भी हैं और आगे भी जुड़ते हैं।
किसी ग्राहक को प्रोडक्ट के बारे में कम तो किसी को अच्छा नॉलेज भी होता हैं
किसी ग्राहक को प्रोडक्ट के बारे में कम तो किसी को अच्छा नॉलेज भी होता हैं
Contractors
कॉन्ट्रैक्टर साइट या प्रोजेक्ट्स के बड़े काम लेते हैं और उनके पास अपनी टीम होती है जो अलग अलग साइट्स पर लिए हुए काम को पूरा करती हैं ।उन्हें लगभग हर प्रोडक्ट का अच्छा नॉलेज होता है जैसे प्रोडक्ट प्राइसिंग से लेकर प्रोडक्ट के इंस्टालेशन तक और उन्हें अच्छा रेट, अच्छी सर्विस और क्रेडिट भी चाहिए होता है।
जैसे ही इनका अपने क्लाइंट से पेमेंट आने लगता हैं वैसे ही वो आप को भी पेमेंट देते जाते हैं ऐसा इसीलिए होता हैं क्यों की उनकी कई साइटे अलग अलग जगह पर चल रही होती हैं जहा उनका अपना कैपिटल भी लगा हुआ होता हैं
अक्सर इन्हे सही सीरीज वाला मॉल चाइये होता हैं जो क्वालिटी में अच्छा हो और ज्यादा मेहेंगा न हो
अगर उन्हें सही क्वालिटी, सही रेट और टाइम पर माल मिलता है तो वह एक ही दुकान से लगातार काम करते हैं।
Builders
बिल्डर कंस्ट्रक्शन बिजनेस में सबसे बड़े प्रोजेक्ट का काम करते हैं जैसे सीधा डायरेक्ट जमीन खरीद के वहां पर नई बिल्डिंग बना देना या डायरेक्ट बड़े-बड़े प्रोजेक्ट का काम करना जैसे ब्रिज बनाना इस तरीके के प्रोजेक्ट बिल्डर हमेशा किया करते हैं इन्हे इस इंडस्ट्री की बहुत डीप नॉलेज होती हैं इनके हर जगह प्रोजेक्ट्स चलते ही रहते हैं
इनके लगभग सारे प्रोजेक्ट्स बड़े ही होते हैं जिनमे हैवी इन्वेस्टमेंट लगता हैं तो जाहिर सी बात हैं की सामान भी बड़ी तादात में लगता ही हैं तो एक हार्डवेयर बिज़नेस के लिए ये बहुत बड़ा और लम्बा चलने वाला ग्राहक होता हैं
ये प्रोजेक्ट सिस्टम पर काम करते हैं इनके पास लगने वाले प्रोडक्ट्स की पूरी और डिटेल प्रोडक्ट लिस्ट होती हैं क्योंकि इनका प्रोडक्ट आर्डर बहुत बड़ा हैं इसलिए इनके डायरेक्ट कॉन्टेक्ट्स बड़े बड़े ब्रांड्स और कंपनियों से भी होते हैं इसलिए इनके साथ प्राइसिंग बैटल नहीं करना चाइये इन्हे एक फ्लैट प्राइस चाहिए होता हैं और अपनी लोकेशन पर सही टाइम पर मॉल
इस कस्टमर टाइप में उधार देने में थोड़ा रिस्क होता हैं क्योंकि की क्वांटिटी बहुत बड़ी मात्रा में होती हैं अगर कही से पेमेंट आने में थोड़ा या ज्यादा लेट होता हैं तो आप को अपना पेमेंट सिस्टम सँभालने में थोड़ी दिक्कत हो सकती हैं तो उधार थोड़ा सोच समझ कर ही दे
बिल्डर्स हार्डवेयर बिज़नेस के लिए बहुत बड़ी और अच्छी ग्रोथ का मौका होते हैं क्योंकि इनकी साइट्स परमानेंटली चलती ही रहती हैं
Architects
आपर्किटेक्ट बिल्डरों के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के काम को संभालते हैं प्रोजेक्ट का नक्शा बनाने से लेकर प्रोजेक्ट को पूरा प्रॉपर फिनिशिंग के साथ तैयार कर देने तक की पूरी डिटेलिंग का काम आर्किटेक्ट करते हैं ।
आर्किटेक्ट डिजाइन और फिनिशिंग का पूरा काम संभालते हैं। आर्किटेक्ट कस्टमर की स्पेशल रिक्वायरमेंट के हिसाब से भी काम करते हैं जैसे किसी फ्लोर पर कस्टमर की अपनी पर्सनल कस्टमाइजेशन वाली डिमांड हैं तो उसे भी बिलकुल वैसा ही बना कर देना अक्सर इनकी डिमांड ज्यादा कस्टमाइजेशन वाली ही होती है।
उनके अपने भी प्रोजेक्ट अलग-अलग लोकेशंस पर चलते रहते हैं जहां कॉन्ट्रैक्टर्स इनके अंडर काम करते हैं आर्किटेक्ट इनको डिजाइनिंग और फिनिशिंग की हर एक स्टेप का गाइडेंस देते रहते हैं
इस कैटेगरी के कस्टमर भी प्रोडक्ट्स के बारे में प्रॉपर डिटेलिंग में हर एक इनफॉरमेशन का नॉलेज रखते हैं जिसमें प्राइसिंग भी इंक्लूड है
आर्किटेक्ट को सिर्फ सामान सप्लाई करने वालों के मुकाबले नॉलेज वाले रिटेलर ज्यादा पसंद आते हैं क्योंकि वह उनके रिक्वायर्ड कस्टमाइजेशन को करवा कर दे सकते हैं और जल्दी समझ भी जाते हैं कि उनकी क्या रिक्वायरमेंट है तो जितना जल्दी कस्टमाइजेशन और मेक टू ऑर्डर को आप सीखते हैं उतना ही जल्दी आप आर्किटेक्ट्स को भी अप्रोच कर सकते हैं बिजनेस डील्स के लिए
इन्हें नॉलेज वाले रिटेलर पसंद आते हैं जो उनकी जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट अरेंज कर सके।
जितना जल्दी आप customization समझते हैं, उतना जल्दी आप इस कैटेगरी में ग्रो कर सकते हैं।
जितना जल्दी आप customization समझते हैं, उतना जल्दी आप इस कैटेगरी में ग्रो कर सकते हैं।
Carpenters, Plumbers, Electricians
ये सभी वर्किंग कैटेगरी के कस्टमर होते हैं ये कॉन्ट्रैक्ट्स लेकर और बिना कॉन्ट्रैक्ट के भी काम करते हैं इनकी प्रोडक्ट रेकवारमेंट कभी बड़ी तो कभी छोटी भी हो सकती हैं और आपकी दुकान की बैकबोन होते हैं।
इन्हे आप की दुकान से रेफरन्स और बैकअप चाइये होता हैं जैसे आप अपने कस्टमर को इनके बारे में बता कर कस्टमर को सही कारपेंटर,प्लम्बर या इलेक्ट्रिसियन प्रोवाइड करवाते हैं और साथ ही अगर कभी किसी ग्राहक के यहाँ कोई प्रोडक्ट न लगे तो आप उसे वापस ले सकते हैं जिससे ट्रस्ट बिल्ड उप होता हैं
इनका काम रेगुलर चलता रहता है और ये बार-बार सामान लेते हैं।
इन्हें थोड़ा उधार, सही रेट और फास्ट सर्विस चाहिए होती है।
अगर इनसे अच्छा रिलेशन बन गया तो आपकी दुकान की daily sale stable हो जाती है।
इन्हें थोड़ा उधार, सही रेट और फास्ट सर्विस चाहिए होती है।
अगर इनसे अच्छा रिलेशन बन गया तो आपकी दुकान की daily sale stable हो जाती है।
Repair Mechanics
इस कैटेगरी में ऑटोमोबाइल और मशीन रिपेयर करने वाले लोग आते हैं।
इन्हें टूल्स और स्पेसिफिक प्रोडक्ट्स चाहिए होते हैं।
इनके लिए क्वालिटी बहुत जरूरी होती है क्योंकि उनका काम उसी पर निर्भर करता है।
इन्हें टूल्स और स्पेसिफिक प्रोडक्ट्स चाहिए होते हैं।
इनके लिए क्वालिटी बहुत जरूरी होती है क्योंकि उनका काम उसी पर निर्भर करता है।
इस कैटेगरी में सारे रिपेयर करने वाले मैकेनिक्स आ जाते हैं जैसे ऑटोमोबाइल और कूलिंग सिस्टम रिपेयर मैकेनिक्स
यह ग्राहक केटेगरी ऑटोमोबाइल रिपेयर और कूलिंग सिस्टम रिपेयर और नए इंस्टॉलेशन का भी काम करती है इस कैटेगरी के कस्टमर टूल्स काफी हैवी क्वांटिटी में लगते हैं इन्हें हमेशा क्वालिटी टूल्स ही चाहिए होते हैं इनकी हैंड और पावर टूल्स की रिटायरमेंट स्पेसिफिक प्रोडक्ट को लेकर ज्यादा होती है इन्हें खास टारगेटेड प्रोडक्ट चाहिए होता है ज्यादा जो उनका काम आसान कर दे
इन्हें भी अच्छी सर्विस और थोड़ा उधर चाहिए होता है ताकि अपना काम सही समय पर फिनिश करके आपको भी सही समय पर पेमेंट मिल सके
Customer की Purchasing Power को समझना
Normal Customer कम क्वांटिटी में खरीदता है लेकिन सही सर्विस मिलने पर रिपीट आता है।
Contractor, Builder और Architect बड़ी क्वांटिटी में खरीदते हैं लेकिन उन्हें सही प्राइस और सर्विस चाहिए होती है।
आपको हमेशा यह समझना होगा कि सामने वाला कस्टमर किस कैटेगरी का है और उसी हिसाब से डील करनी है।
बात पर्चासिंग पावर की नहीं होती आप को पूरा चैन सिस्टम समझना चाहिए क्योंकि हर छोटा और बड़ा ग्राहक हमेशा वैल्युएबल ही होता हैं मार्किट के अप्स एंड डाउन्स में यही कस्टमर सिस्टम आप को सपोर्ट प्रोवाइड करवाता हैं
कस्टमर को कभी इगनोर न करे सभी कस्टमर समान ही होते हैं यहाँ हम ग्राहक की कैपेसिटी नहीं ग्राहक के वर्क सिस्टम को समझ रहे हैं
Customer से बात कैसे करें
हमने ऊपर कस्टमर टाइप को जाना और हर कस्टमर की परचेसिंग क्वांटिटी पेमेंट सिस्टम और उन कस्टमर को एक चैन सिस्टम में मेंटेन करने करके रखने का तरीका जाना अब आते हैं
कस्टमर से बात कैसे करें हर कस्टमर से डीलिंग का अपना अलग-अलग तरीका होता है जैसे बिल्डर कांट्रेक्टर आर्किटेक्ट इस कैटेगरी के कस्टमर को प्राइस हमेशा स्टेबल चाहिए होता है और अच्छी क्वालिटी चाहिए होती है साथ ही सर्विस अच्छी देनी होती है तो इन्हें इन चीजों के बारे में बहस ना करें तो ही ज्यादा बेहतर है
इनका अपना खुद प्रोडक्ट नॉलेज भी बहुत अच्छा होता है उनके अपने कॉन्टेक्ट्स भी मार्केट में अच्छे होते हैं तो इन्हें मार्केट के प्राइस और प्रोडक्ट सिस्टम का अच्छा नॉलेज होता है इनके साथ अच्छे से व्यवहार करके क्वांटिटी की डील की जाती है कम मार्जिन में और इन्हें सही समय पर सही माल प्रोवाइड करवाया जाता है ताकि सेल का फ्लो चालू रहे हमेशा
ग्राहक से बात करने का तरीका बहुत simple लेकिन effective होना चाहिए।
उसे उसकी जरूरत के हिसाब से सही सामान suggest करना और साफ-साफ rate बताना जरूरी होता है।अगर customer को सही guidance मिलती है तो उसका भरोसा जल्दी बनता है।
अगर आप यह समझना चाहते हैं कि सही प्रोडक्ट कैसे चुनें तो यह पोस्ट जरूर देखें:
Hardware Shop Product List Guide 2026
Bargain Situation कैसे Handle करें
Hardware line में bargain होना common बात है।हर customer rate कम करने की कोशिश करता है Builder और Architect जैसे कस्टमर को stable price चाहिए होता है ये ज्यादा बार्गेन नहीं करते हैं इनके पास मार्किट के कोटशन्स पहले से ही होते हैं इसलिए उनसे ज्यादा बहस करना सही नहीं होता।वही नार्मल कस्टमर और Carpenter, Plumber जैसी कैटेगरी में थोड़ा margin adjust करना पड़ता है।
आपको हमेशा balance बना कर चलना होता हैं कहां margin रखना है और कहां deal बढ़ानी है।
आप कस्टमर के आर्डर,पेमेंट और कस्टमर टाइप के हिसाब से डिस्काउंटेड प्राइसिंग दे सकते हो
Repeat Customer कैसे बनाएं
Repeat customer किसी भी दुकान के लिए सबसे valuable होते हैं।कई बार कस्टमर्स सीधा मॉल खरीदने नहीं आते उनके कई बार बस प्रोडक्ट देखना या प्रोडक्ट के बारे में जानकारी चाहिए होती हैं तो भले ही ग्राहक मॉल न ख़रीदे तो भी आप की दुकान पर आये हुए ग्राहक की वैल्यू करे उसे हर वो जरुरी प्रोडक्ट इनफार्मेशन दे जिसकी उसे जरुरत हैं इससे ग्राहक का आप के प्रति नजरिया बिल्ड होता है और यही बात उसे रिपीट कस्टमर बना देती हैं
अगर कभी किसी कस्टमर का कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं हुआ और वो उसके पास एक्स्ट्रा पड़ा रहेगा और यदि कस्टमर उसे वापस करने आता हैं तो आप उसे वापस ले सकते हैं
बस प्रोडक्ट्स कंडीशंस प्रॉपर हो,मॉल डैमेज न हो ,क्योकि आप को उसे वापिस बेचना भी हैं ऐसा करने से भी कस्टमर का ट्रस्ट बिल्ड होता हैं
अगर customer को सही rate, सही माल और सही service मिलती है तो वो बार-बार आपकी दुकान पर आता है।
यही long-term profit का base बनता है।
यही long-term profit का base बनता है।
Real Experience (IMPORTANT )
ग्राहक भले ही आपसे माल खरीदे या ना खरीदे, आप उसे सही guidance जरूर दें।
कई बार customer सिर्फ जानकारी लेने आता है।
अगर आपने उसे सही जानकारी दी, तो बहुत ज्यादा chance है कि अगली बार वही ग्राहक आपसे ही खरीदेगा।
Real market में वही दुकानदार टिकता है जो customer को importance देता है और relationship बनाता है।
कई बार customer सिर्फ जानकारी लेने आता है।
अगर आपने उसे सही जानकारी दी, तो बहुत ज्यादा chance है कि अगली बार वही ग्राहक आपसे ही खरीदेगा।
Real market में वही दुकानदार टिकता है जो customer को importance देता है और relationship बनाता है।
अपने आप को प्रोफेशनल समझ कर कस्टमर को कभी भी गलत इनफार्मेशन न दे इससे ग्राहक का भरोसा टूट सकता हैं
अगर आप profit समझना चाहते हैं तो यह पोस्ट जरूर पढ़ें:
Hardware Profit Margin & Income
Hardware Profit Margin & Income
Common Mistakes जो सभी करते हैं
कस्टम टाइप न समझ कर सीधे डील करने लग जाना
कस्टमर टाइप में से किसी एक कस्टमर केटेगरी पर ही बहुत ज्यादा निर्भर हो जाना
अपनी रोटेशन लिमिट्स से ज्यादा उधार दे देना
सही पेमेंट सिस्टम फॉलो नहीं करना
सिर्फ ग्राहकों में ही ध्यान देना डीलर्स को कम महत्व देने लग जाना
customer को ignore करनागलत commitment देना
बिना समझे सामान दे देना
ये गलतियां धीरे-धीरे customer खो देती हैं।
Conclusion सारांश
इस डिटेल्ड पोस्ट में हमने जाना की हार्डवेयर बिज़नेस में ग्राहक केटेगरी क्या होती है उसी अनुसार ही उनका अपना पेमेंट आर्डर साइज काम करने का तरीका आदि अलग अलग होता है तो उसी के अनुसार हर ग्राहक से प्रॉपर तरीके से डील फाइनल की जाती हैं
साथ ही हमने रिपीट कस्टमर कैसे बनाये ये भी जाना ,किसको कितना उधार देना हैं आदि पूरा कस्टमर हैंडलिंग प्रोसेस जाना
Hardware shop में customer handling एक skill है जिसे समय के साथ improve किया जा सकता है।अगर आप सही तरीके से customer को handle करते हैं तो आपका business अपने आप grow करने लगता है।
आप को हमारी पोस्ट कैसी लगी और आप के सुझाव आप हमें आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं और ऐसी ही नॉलेज से भरी पोस्ट के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद्

0 Comments