Hardware Stock Management Kaise Kare (Complete Guide 2026)

hardware shop stock management dead stock control profit guide



Boss Hardware – The Business Guide में आपका स्वागत है।

Hardware Stock Management Kaise Kare (Complete Guide 2026)

अगर आप हार्डवेयर की दुकान चला रहे हैं या शुरू करने वाले हैं, तो Stock Management आपके पूरे बिजनेस का Backbone होता है ।

आपके डेली सेल्स,प्रॉफिट और दुकान की सफलता इस चीज पर काफी ज्यादा निर्भर करती है कि आप कैसा और कितना स्टॉक रखते हैं उसे कैसे मैनेज करते हैं। क्या ग्राहकों को समय पर माल मिलता है या नहीं।

बहुत से दुकानदार अच्छी Sale होने के बाद भी Profit नहीं बना पाते, और उसका सबसे बड़ा कारण गलत Stock Management होता है।

अगर आप हार्डवेयर बिजनेस की शुरुआत समझना चाहते हैं तो यह गाइड जरूर पढ़ें:

इस पोस्ट में हम समझेंगे कि Hardware Shop में Stock को सही तरीके से कैसे Manage किया जाता है और कैसे आप Dead Stock और Loss से बच सकते हैं।

Hardware Shop में Stock Management क्यों जरूरी है

हार्डवेयर की दुकान में अलग-अलग Category का बहुत सारा माल होता है जैसे हार्डवेयर, सेनेटरी,सेरेमिक्स,प्लंबिंग,इलेक्ट्रिकल्स पेंट,प्लाईवुड और हैंड एंड पावर टूल्स आदि । हर कैटेगरी में हजारों तरह की आइटम्स आती है कस्टमर की डिमांड और आपके मार्केट की डिमांड के हिसाब से आप उसे कैटेगरी में अपनी दुकान में माल रखते हैं फिर भी हर Item की Demand अलग-अलग होती है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि दुकान में कौन-कौन से सामान रखने चाहिए तो यह पोस्ट जरूर देखें:
Hardware Shop Producuct List Guide 2026

इतनी सारी प्रोडक्ट वैरायटी में से बहुत सारी चीजें हैं जो रोज बिकती रहती है अगर इनका समय पर ध्यान ना दिया जाए तो फिर पता ही नहीं चलता कि कब और कौन सा स्टॉक खत्म हो गया है या कौन सा स्टॉक ज्यादा पड़ा है इसीलिए स्टॉक मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है

अगर Stock का सही हिसाब नहीं रखा गया तो या तो जरूरी सामान खत्म हो जाता है या फिर पैसा कम बिकने वाले माल में फंस जाता है।

Stock Manage करने के तरीके


स्टॉक मैनेज करने के दो तरीके हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन -

  1. ट्रेडिशनल Stock Management System से
  2. ऑनलाइन Accounting Softwares के जरिए 

Traditional stock management system


ट्रेडिशनल स्टॉक मैनेजमेंट सिस्टम व्यापारियों का पहले से चला आ रहा स्टॉक मैनेज करने का सिस्टम है जिसमे व्यापारी अपनी ऑर्डर बुक में हर उस आइटम की एंट्री करते जाते हैं जिसका स्टॉक दुकान में कम हो गया हो या फिर कम होने वाला हो ।

ग्राहक को माल बेचते वक्त किसी चीज के कम होने का ध्यान आते ही उसे भी तुरंत ऑर्डर बुक में लिख दिया जाता है  फिर जब सामान का आर्डर किया जाता है तो इस बुक में से ऑर्डर की लिस्ट को देखकर व्यापारी को स्टॉक लिखवा दिया जाता है ।

जब व्यापारी माल भेजते हैं तब आए हुए माल को उसके बिल के साथ ऑर्डर बुक से मिलाकर चेक किया जाता है कि ऑर्डर की गई लिस्ट में से क्या-क्या सामान आ चुका है और क्या-क्या आना बाकी है तो तुरंत वही पता चल जाता है की कितना स्टॉक आ गया और कितना पेंडिंग है

कई बार ऐसा भी होता है कि सामने वाले व्यापारी के पास कुछ सामान करंट स्टॉक में ना हो तो वह उस आइटम को नहीं भेजता है ऐसे में पेंडिंग लिस्ट वाली आइटम्स को किसी और व्यापारी को भेज दिया जाता है जिससे माल वापस स्टॉक में आ जाता है।

दुसरा तरीका यह होता है कि दुकान के फ्री टाइम में दुकान मैं रखे हुए स्टॉक को सेल्फ के एक-एक बॉक्स में से निकालकर साफ करके वापस उसी में रख दिया जाता है इससे दुकान की साफ सफाई भी होती रहती है और स्टॉक में कितना और क्या-क्या माल है इसकी भी जानकारी मिल जाती है।

Online stock management system

आजकल दुकानों में स्टॉक मैनेजमेंट को ऑनलाइन भी मैनेज किया जाता है जिसमें कई तरह के एकाउंटिंग और स्टॉक मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर्स आपको बाजार में मिल जाएंगे जैसे टैली प्राइम,खाता बुक आदि।

अगर आप जानना चाहते हैं कि हार्डवेयर बिजनेस में कितना प्रॉफिट मार्जिन होता है तो यह पोस्ट जरूर पढ़ें:
Hardware Profit Margin & Income Guide 2026

आप इन ऑनलाइन सॉफ्टवेयर्स की मदद से दुकान के स्टॉक को काफी अच्छी तरीके से मैनेज कर पाते हैं आपको बस कंप्यूटर के कुछ क्लिक्स पर स्टॉक की रियल टाइम जानकारी मिल जाती है जैसे

  • स्टॉक में क्या-क्या है
  • दुकान में कहां रखा है
  • उसकी मिनिमम क्वांटिटी कितनी होनी चाहिए
  • किस रेट में वह सामान आया था
  • उसे पर कितना टैक्स लगा है और
  • किस रेट पर माल सेल होगा ।

इसके लिए आपको दुकान में होने वाल सेल,परचेज रिटर्न या एक्सचेंज और स्टॉक की सही समय पर अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर मे एंट्री करनी पड़ती है ताकि सॉफ्टवेयर अवेलेबल स्टॉक की सही और पूरी जानकारी दे सके ।

कई सॉफ्टवेयर्स में minimum stock नोटिफिकेशन सिस्टम होता है जिसमें आप हर प्रोडक्ट की एक मिनिमम फिक्स लिमिट तय कर सकते हैं जैसे ही उस प्रोडक्ट की क्वांटिटी मिनिमम सेट की हुई क्वांटिटी से कम हो जाती है तो ऑटोमेटेकली वह सॉफ्टवेयर आपको उसका आर्डर रिमाइंडर कर देता है

ताकि आप सही समय पर प्रॉपर स्टॉक मंगवा सके और जब तक ऑर्डर में वह सामान आ नहीं जाता और उसकी स्टॉक क्वांटिटी की एंट्री सॉफ्टवेयर में अपडेट हो नहीं जाती तब तक software समय-समय पर रिमाइंडर देता जाता है ताकि आप उसको भूल न जाए ।

हालांकि अभी भी प्रैक्टिकल काम आप या आप के स्टाफ को ही करना होता है जैसे उस समान का आर्डर व्यापारी को देना या फिर माल मंगवाना जिसका सॉफ्टवेयर ने नोटिफिकेशन दे दिया है और जब माल आ जाता है तो स्टॉक की एंट्री कर देना ताकि सॉफ्टवेयर को फिर से पता चले कि हां अभी स्टॉक अपडेट हो चुका है।

स्टॉक से रिलेटेड सॉफ्टवेयर सिर्फ स्टॉक की एंट्री की डिटेल्स देते हैं तो एंट्री भी सही समय पर और प्रॉपर होनी चाहिए तभी अवेलेबल स्टॉक की सही जानकारी मिलती है ।

स्टॉक मैनेज करने का तरीका चाहे ट्रेडिशनल हो या फिर सॉफ्टवेयर्स वाला जरूरी ये हैं कि आपकी दुकान का स्टॉक सही समय पर अपडेट होता रहे तब ही आपका कस्टमर खाली नहीं जाएगा आप हमेशा अपने कस्टमर को सही समय पर और सही चीज दे सकेंगे ।

इसी वजह से Stock Management को समझना हर दुकानदार,व्यापारी, बिज़नेस मैन सभी के लिए बहुत जरूरी होता है।

Fast Moving और Slow Moving Items

हर Hardware Shop में कुछ Items ऐसे होते हैं जो रोज बिकते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो कभी-कभी ही चलते हैं। इसी के आधार पर हर कैटेगरी के समान में दो अलग-अलग लिस्ट बनती है जिसमें एक लिस्ट फास्ट मूविंग आइटम्स की और एक लिस्ट स्लो मूविंग आइटम्स की होती है ।

Fast Moving Items 

Fast Moving Items को हमेशा Ready रखना जरूरी होता है क्योंकि यही आपकी Daily Sale का Base होती है फास्ट मूविंग आइटम्स की एक लिस्ट बना ले और दिन भर में जब भी आप या स्टाफ फ्री हो तब इन सभी चीजों का स्टॉक रिव्यू करते रहे ताकि जैसे ही किसी प्रोडक्ट का स्टॉक कम हो तो आपको तुरंत पता चल सके और आप तुरंत ही इसका ऑर्डर देकर माल स्टॉक में मंगवा भी सके ।

Slow moving Items 

Slow Moving Items को भी स्टॉक में रखना जरूरी होता है ग्राहक का स्लो या फास्ट मूविंग वाली किसी भी आइटम का आर्डर कभी भी आ सकता है तो आपके पास स्टॉक में माल अवेलेबल होना चाहिए लेकिन ध्यान रखें स्लो मूविंग वाली चीज जो है वह जल्दी नहीं बिकती है और बिकती है तो कम बिकती है

इसीलिए इसका स्टॉक हमेशा Limit में रखना चाहिए ताकि आपका पैसा Unnecessary Stock में ना फंसे। 

हालांकि स्लो मूविंग वाली आइटम्स भी फास्ट मूविंग के मुकाबले अच्छा प्रॉफिट मार्जिन देकर जाती है।
Real market में स्टॉक मैनेजमेंट का सही बैलेंस बनाना सबसे बड़ा Skill होता है।

Dead Stock से कैसे बचें

Dead Stock Kya Hota Hain 

Dead Stock वो होता है जो लंबे समय तक दुकान में पड़ा रहता है और बिकता नहीं है। ऐसा Stock धीरे-धीरे आपके Profit को खा जाता है क्योंकि उसमें आपका पैसा फंसा रहता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप Demand के हिसाब से ही माल भरें और पुराने Stock को समय-समय पर Clear करते रहें।

Dead Stock Kam Karne Ke Tarike


Pehla Tarika इसके लिए आप दुकान के स्टॉक को चेक करके डेड स्टॉक की लिस्ट बना सकते हैं लिस्ट बन जाने के बाद आप डेड स्टॉक की लिस्ट वाले प्रॉडक्ट्स को दुकान के एंट्री पॉइंट वाले फर्नीचर बॉक्स में रख सकते हैं ताकि ग्राहक आते ही उसकी नजर उन प्रोडक्ट्स पर जाए ऐसे में पॉसिबिलिटीज बहुत ज्यादा होती है कि वहां रखी चीजे जल्दी बिकने लग जाए

Dusra Tarika यह है कि आप उन Dead Stock के समान पर ग्राहक को रेगुलर से थोड़ा एक्स्ट्रा डिस्काउंट देना चालू कर सकते हैं जिससे की रेट कम होने की वजह से उसका सेल बढ़ जाए

Teesra Tarika यह है कि आप दुकान मैं एक प्राइस लिमिट वाला ऑफर रख दे जैसे 5000 की खरीदी वाला ग्राहक डेड वाले सामान में से 300 से 500 रुपए तक का कोई भी प्रॉडक्ट फ्री में ले सकता हैं ।

Chotha Tarika तरीका यह है कि डेट स्टॉक में पड़े सामान की फोटोस लेकर आप अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप या अन्य किसी प्लेटफार्म के जरिए प्रोडक्ट की प्रॉपर इनफॉरमेशन और प्राइस के साथ भेज सकते हैं जिससे कि उस समान के बिकने की संभावनाएं बढ़ जाती है

इस प्रकार इन सभी तरीकों का उपयोग करके आप अपनी दुकान के डेड स्टॉक को काम कर सकते हैं जिससे कि उसमें फंसा पैसा फिर से आपकी दुकान के  Business Rotation में काम आ सके और उससे आपको मुनाफा होने लगे ।

Stock Planning कैसे करें


स्टॉक प्लानिंग हार्डवेयर की दुकान में बहुत बड़ा रोल प्ले करती है दुकान के ओपनिंग टाइम से ही स्टॉक की प्लानिंग करनी चाहिए ताकि आप शुरुआत से ही जरूरी और व्यवस्थित परचेज ही करे और आगे जाकर आपको डेट स्टॉक या फिर स्लो मूविंग प्रोडक्ट्स का सामना काम या ना के बराबर करना पड़े आपका पेमेंट रोटेशन सिस्टम भी अच्छे तरीके से काम कर सके इसीलिए स्टॉक की प्लानिंग बहुत ही जरूरी होती है

बेहतर है कि आप शुरुआत से ही स्टॉक की प्लानिंग करें या फिर आप बीच में से ही प्लानिंग की शुरुआत करना चाहते हैं तो भी यह बहुत अच्छी शुरुआत है ।

Stock Planning का मतलब है पहले से Decide करना कि किस Category में कितना माल रखना है।

General Hardware Shop में हर Category का थोड़ा-थोड़ा Balanced Stock रखना पड़ता है।
आपको अपने Market की Demand समझनी होगी और उसी हिसाब से माल update करना होगा।

अगर आप नई हार्डवेयर की दुकान कर रहे हैं तो शुरुआती तौर पर ऊपर बताई गई हर केटेगरी का थोड़ा-थोड़ा स्टॉक रखें और अपना काम चालू करें धीरे-धीरे आपको जैसे-जैसे मार्केट की डिमांड समझ में आने लगे तब अपनी दुकान में होने वाले सेल को देखते हुए स्टॉक में माल भरते जाए इससे आप डेट स्टॉक और स्लो मूविंग प्रोडक्ट्स के हैडक से बच जाएंगे ।

Real Experience (IMPORTANT)

उदाहरण के लिए जैसे ऊपर हमने अपने डैड स्टॉक को निकालने के लिए स्टॉक पर एक ऑफर रख दिया था ।
वैसे ही बड़े-बड़े ब्रांड और कंपनियां भी अपनी स्लो मूविंग प्रोडक्ट्स को पुश करने के लिए अट्रैक्टिव ऑफर्स रखते हैं जिससे कि व्यापारी उनका वह माल खरीद ले और वे डेट स्टॉक से फ्री हो सके।

कई बार दुकानदार Offer या Discount के चक्कर में ज्यादा माल उठा लेते हैं, लेकिन बाद में वही माल लंबे समय तक पड़ा रहता है। इसलिए हमेशा वही Stock उठाना चाहिए जिसकी Demand आपको clear हो।

स्टॉक मैनेजमेंट की Common Mistakes

  • स्टॉक को Track ना करना
  • जरूरत से ज्यादा माल भर लेना
  • Slow Moving Items में पैसा फंसा देना
ये गलतियां धीरे-धीरे बड़ा नुकसान करती हैं।

सारांश (Conclusion)

इस पूरी पोस्ट में हमने जाना कि कैसे हार्डवेयर बिजनेस में स्टॉक का मैनेजमेंट किया जाता है और कैसे सही प्लानिंग से प्रॉफिट बढ़ाया जा सकता है।

हार्डवेयर शॉप में सही Stock Management ही Profit और Loss के बीच का फर्क तय करता है।
अगर आप सही Balance बना लेते हैं तो आपका बिजनेस Stable भी रहेगा और Grow भी करेगा।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर करें और अपने सवाल कमेंट में जरूर पूछें।

Post a Comment

0 Comments